अवैध शराब के हरियाणा मार्क 1440 क्वार्टर सहित 3 गिरफ्तार

मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के कोटवन वैरियर से जाइलों गाड़ी में हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद कर तीन युवकों को गिरतार करने में सफलता हासिल की हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव ने मुखविर की सूचना पर क्षेत्र के कोटवन चैकपोस्ट पर चैकिग के दौरान जाइलों गाड़ी संख्या यू पी 85 ए के 1914 से हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही 1440 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद कर गाड़ी में सवार विवेक उर्फ विष्णु पुत्र राजवीर निवासी ठेरा वृन्दावन, प्रतीक पुत्र बलराम निवासी वृन्दावन, श्याम पुत्र लीलाधर निवासी वृन्दावन को गिरतार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने गाड़ी को माल सहित जब्त कर तीनों का चालन कर जेल भेजा हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti