मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक सिंहल के अस्थिकलश यात्रा शहर में निकाली गयी। पुष्प सजित वाहन के ऊपर अशोक सिंघल का अस्थि कलश स्थापित किया गया। कलश के साथ आये विहिप के अन्तर्राष्टीय महामंत्री संगठन दिनेश व संघ के ब्रज प्रान्त प्रचारक हरीश व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी के द्वारा अस्थिकलश का पुष्पार्चन कर अस्थि-कलश यात्रा का आरंभ हुआ। अस्थि विसर्जन के तय मुहूर्त 12ः15 तक घाटों से लेकर नौका सवार कार्यकर्ताओं का हुजूम श्रीराम जय राम जय जय राम के महामंत्र का उद्घोष करता रहा और घड़ी की सुई के 12ः15 पर आते ही दिनेशजी द्वारा कलश की अस्थि भस्म को कालिंदी में समाहित कर दिया गया।





