अश्लील हरकत का विरोध करने पर मारपीट

मथुरा। थाना छाता क्षेत्रा के ग्राम रनवारी में नामजदों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर नामजदों ने महिला व उसके परिजनों से गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ पुत्र हकलन निवासी रनवारी छाता मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही बबरे, जगन, विजयपाल, नीरज, राजेन्द्र पुत्र नामालूम ने उसकी पुत्री को नहाते समय उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा परिजनों द्वारा विरोध करने पर नामजदों ने युवती व परिजनों के साथ अश्लील हरकत करते हुए  गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता पिता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti