असनानी पियर्सन स्कूल में टीचर्स द्वारा आयोजित 'फैमिली डे आउट' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ∣
मस्ती और मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम में कई परिवारों ने हिस्सा लिया ∣ स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर उम्र के सदस्य के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स और प्रतियोगिताएँ राखी गई थी ∣ वहाँ मौजूद सभी फैमिलीज़ ने कार्यक्रम को खूब एन्जॉय किया ∣ कार्यक्रम में आए बच्चो को टीचर्स ने किताबी खेलों से हटकर , अनेक रचनात्मक खेलो को खिलवाया ∣ जिसे बच्चों ने काफी पसंद किया ∣ वहीं दूसरी और श्री आशीष चौबे और श्रीमती सपना चौबे की फैमिली विजेता फैमिली रही∣ उन्हें कान्हा फन सिटी ट्रिप पर जाने का मौका मिला ∣
कार्यक्रम में सांस संबंंधी जाँच के लिए निशुल्क शिविर भी लगाया गया I इस चेक अप कैंप को फार्मा कंपनी सिपला की ओर से और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई के सहयोग से आयोजित किआ गया था ∣
असनानी पियर्सन स्कूल की प्राचार्या, डॉ भावना गुप्ता ने इस मौके पर कहा की, हमेशा से हमारा यह प्रयास रहा है की बच्चो के बीच हम हमेशा कुछ नए और अनोखे कार्यक्रम करे ∣ आज कल हम सभी एक व्यस्त जीवन जीते है ∣ अपने परिवार के साथ चाह कर भी वक्त नहीं बिता पाते है ∣ इसलिए फैमिली डे आउट कार्यक्रम की थीम तैयार की गई थी ∣ ताकि सभी परिवार एक साथ जमा हो ,एक साथ मिलकर अच्छा वक्त बिता सके और सभी का मनोरंजन भी हो सके ∣ कई बार ऐसे कार्यक्रमों में बच्चो की छिपी हुए प्रतिभा का पता चलता है ∣
पियर्सन स्कूल दुनिया की अग्रणी लर्निंग कंपनी, पियर्सन का ही हिस्सा है, जिसमे देश के 18 शहरो में से पुरे 21000 छात्र है ∣ देश में सबसे अधिक तरक्की करने वाले स्कूलों में पियर्सन स्कूल का नाम भी शामिल है ∣ पियर्सन स्कूल हमेशा ही प्रयास करता है बच्चो को अंतराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान की जा सके, और बच्चों का शैक्षिक विकास भी ठीक से हो ∣ पियर्सन स्कूल स्टूडेंट्स को सबसे उत्तम इंफ्रास्ट्रक्चरल फैसिलिटी देता है और साथ ही स्टूडेंट्स को सुअवसर प्रदान करता है ताकि वे शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जैसे विषयों में खुद को निखार सके ∣





