प्रेसवार्ता में तीन शातिर बदमाशों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह
मथुरा। राया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक पौनां 315 बोर, तमंचा 315 बोर, पिस्टल 32 बोर और 39 कारतूस मय दो पेटी जिंदा 315 बोर, नशीला पाउडर और एक चोरी की बाइक बरामद हुयी है। आज इस सब की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि राया थाना क्षेत्र के गांव पंडवा में कुछ बदमाश असलाह सहित दिखे हैं। गांव पंडवा में मास्टर तालेबर की दो मंजिला ट्यूबैल पर कुछ बदमाशों के छिपे होने की जानकारी हुयी। जब पुलिस वहां पंहुची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग कर बदमाशों को आत्मसमर्पण को मजबूर कर दिया। तीन बदमाश पकड़े गये जिनमें अनिल उर्फ टोंटा पुत्र लीला ठाकुर निवासी बरहेरा वृन्दावन, हरिओम पुत्र सुंदर ठाकुर निवासी चैमुहा, नरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र जगमोहन निवासी ओहावा सुरीर को गिरफ्तार किया जिनसे हथियार मिले और चोरी की बाइक तथा 1 किलो 400 ग्राम नशीला पाउडर भी मिला। यह शातिर किस्म के बदमाश हैं और इनका अपराधिक इतिहास भी है। पुलिस की यह सही मुठभेड़ थी। बदमाशों से जब पूछताछ हुयी तो अनिल टोंटा ने बताया कि गांव बरहेरा में लेखो उर्फ भैंड़ा पुत्र थान सिंह व उसके परिवार वालों से काफी समय से विवाद चल रहा है।
दो माह पहले अनिल के पिता व भाई गोलीकाण्ड के चलते जेल में हैं। टोंटा वृन्दावन से वांछित है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्यवाही में एसओ राया और थाने के सभी उपनिरीक्षक और सिपाहियों का कार्य सराहनीय था।





