मथुरा। गोविंदनगर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को असलाह सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविंदनगर में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा रविवार रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक युवक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस घेराबंदी करते हुए युवक को पकड लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम करन सिंह उर्फ कलुआ पुत्र गंगों निवासी सतेहा थाना हाइवे बताया। चैकिंग में युवक के पास से एक तमंचा व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।





