आईएफएफआई 2014 में चीन रहेगा केंद्र

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव (आईएफएफआई) 2014 फिल्‍म के क्षेत्र में सहयोग कायम करने के लिए अपने विभिन्‍न रूप में अनेक उत्‍सव को दर्शाने का अवसर उपलब्‍ध कराएगा। 

राठौर ने कहा कि इस उत्‍सव के केन्‍द्र में चीन होगा और उत्‍सव के साथ-साथ ‘भारत-चीन संयुक्‍त कार्यदल’ की पहली बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी से दोनों देशों के फिल्‍म निर्माताओं के लिए श्रेष्‍ठ परंपराओं और प्रौद्योगिकियों को साझा करके नए आयाम शुरू करने का एक मंच उपलब्‍ध होगा। 

अमिताभ बच्‍चन 20 नवम्‍बर 2014 को भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। रजनीकांत को वर्ष के भारतीय फिल्‍म पर्सनलिटी के लिए शताब्‍दी पुरस्‍कार दिया जाएगा और चीन के फिल्‍म निर्माता वॉग करवई लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे। 

उद्घाटन समारोह के बारे में कर्नल राठौर ने कहा कि चीन की फिल्‍म अभिनेत्री जांग जीयी, स्‍वीडेन के फिल्‍म निर्माता जान ट्रोयल और पोलेंड के फिल्‍म निर्माता क्रिस्‍टोफ जनूसी सम्‍मानित अति‍थि होंगे। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि इस उत्‍सव में मोहसीन मखमलबफ (इरान) द्वारा निर्देशित द प्रेसिडेंट पहली फिल्‍म होगी और वाँग करवई (चीन) की फिल्‍म द ग्रेंडमास्‍टर समापन फिल्‍म होगी। 

आईएफएफआई 2014 में 75 देशों से विभिन्‍न श्रेणियों की 179 फिल्‍में दिखाई जाएंगी, जिनमें वर्ल्‍ड सिनेमा (61 फिल्‍म), मास्‍टर स्‍ट्रोक (11 फिल्‍म), फेस्‍टीवल कैलीडोस्‍कोप (20 फिल्‍म), सोल ऑफ एशिया (सात फिल्‍म), वृत्‍तचित्र (छह फिल्‍म ), एनिमेटेड फिल्‍म (छह फिल्‍म) शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय पनोरमा खंड में 41 फीचर और गैर फीचर फिल्‍में शामिल होंगी। चूंकि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र इस उत्‍सव के केन्‍द्र में है, आर्इएफएफआई 2014 में भारत के पूर्वोत्‍तर हिस्‍से की सात फिल्‍में दिखाई जाएंगी। क्षेत्रीय सिनेमा भी उत्‍सव का आंतरिक हिस्‍सा होगा। इस वर्ष उत्‍सव के अन्‍य आकर्षणों में गुलजार और जानू बरुआ पर आधारित पूर्वप्रभावी हिस्‍सा, रिचर्ड एटेनबर्ग, रॉबिन विलियम्‍स, जोबरा सहगल, सुचित्रा सेन पर आधारित विशेष श्रद्धां‍जलि फिल्‍में और फारुक शेख के लिए विशेष श्रद्धांजलि शामिल हैं। नृत्‍य पर केन्द्रित, व्‍यक्तित्‍व आधारित पूर्वप्रभावी फिल्‍में और मास्‍टरक्‍लास/ वर्कशॉप पर आधारित फिल्‍मों का विशेष भाग भी आईएफएफआई 2014 का हिस्‍सा होंगे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login