
कस्बा राया में वाहन चैकिंग अभियान चलाती पुलिस
राया। कस्बा में दो दिन आईजी आगरा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चंेंकिग के निर्देश दिये गये थे। जिसमें युवा वर्ग को खास टार्गेट मानकर वाहन के कागजात व उनकी जामा तलाशी व कागज पूरे होने पर उनके नाम एड्रस थे। जिसमें थना प्रभारी राजा सिंह ने सुबह दस बजे से चेंकिग अभियान शुरू करा दिया। बल्देव तिराहे पर चिलचिलाती धूप में सीओ महावन राजेन्द्र प्रसाद यादव व स्वयं थाना प्रभारी राजा सिंह व एसआई राधाकृष्ण, काॅस्टेबल अनिल कुमार, नरेश उपाध्याय के साथ सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया। जिसमें खगर लिखे जाने तक 30 35 दोपहिया वाहनों के चालान व कई वाहनों को कागजात न होने पर सीज कर दिया। जिससे वाहन स्वामी में हडकंप मचा हुआ है। आईजी जौन आगरा के आदेश से राहगीरों को सघन चेंकिग अभियान के चलते राया के जाम से भी राहत मिली है। वहीं कस्बा के लोगों ने भी थाना प्रभारी के चेंकिग अभियान सराहना की है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS