
नई दिल्ली : कोलकाता नाईडर्स नें आईपीएल-7 के फाईनल मैच जीत कर दूसरी बार इस टी20 टूर्नामेंट का खिताब आपने नाम कर लिया।
कोलकाता नाइडर्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया है।
दूसरी ओर, किंग्स इलेवन टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी, केकेआर ने पहली बार 2012 में खिताब जीता था।
किंग्स इलेवन ने रिद्धिमान साहा (नाबाद 115) के शानदार शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम के मनीष पांडे 50 गेंद में 94 रन के शानदार अर्धशतक की बदौलत 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले, ऋद्धिमान साहा (नाबाद 115) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है। साहा आईपीएल फाइनल में 55 गेंद पर 10 चौके और आठ छक्के की मदद से शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS