
मथुरा। आईपीसीएल लाइव सेशन फाइव के लिए मथुरा के नौनिहाल राहुल शर्मा निवासी शान्ति नगर का चयन अहमदाबाद में 12 नवम्बर से 19 नवम्बर तक के लिए किया गया हैं। राहुल शर्मा प्रसारण में होने वाले लीग में स्कोर की भूमिका निभायेगे। इसका प्रसारण 12 से 19 नवम्बर तक किया जायेगा। राहुल के चयन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राम्हण महासभा ने हर्ष व्यक्त किया हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में पं0 गौरीशंकर शर्मा, केदार नाथ शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, हरिवावू शर्मा, दीपक शर्मा, सुभम्, कृष्णा, धैर्य, रजन, देवेश आदि हैं। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा है कि राहुल शर्मा की इस उपलब्धि से ब्राम्हण समाज का गौरव बढ़ा हैं। राहुल को यहाॅ तक पहुंचाने में रिटायर्ड सीडीओं राधेश्याम गौतम, गिरवर सिंह शर्मा, इन्द्र कुमार वशिष्ठ आदि हैं।





