मथुरा । कोसीकलां नगर के समीपवर्ती गांव लालपुर में अपने खेत पर काम कर रही एक अधेड महिला की मौत हो गयी। वही उसके साथ काम कर रही उसकी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी रिर्पोट मृतका के परिजनो ंने थाना कोसीकलां मे दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे समीपवर्ती गांव लालपुर निवासी नैहनी पत्नी स्व. अमीचन्द अपनी बहन मूलवती के साथ अपने खेत में काम करने के लिए गयी थी। इसी दौरान तेज आकाशीय बिजली कडकी और कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गयी। बारिश आने से पहले कडकी आकाशीय बिजली खेत में काम कर रही दोनो बहनो के ऊपर गिर गयी। परिणाम स्वरूप नैहनी की मौके पर ही मौत हो गयी और बहन मूलवती पत्नी कन्हैया गम्भीर रूप से घायल हो गयी। खवर फैलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और 50 वर्षीय मृतका नैहनी को लेकर थाना पहुचे और परिजनों ने थाना कोसीकलां में रिर्पोट दर्ज करायी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका जाटव समाज से है और उसके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बच्चों की शादी हो गयी और दो अभी भी छोटे हैं और मां का साया रविवार को उठ गया और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चों का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है।





