मथुरा। थाना फरह अंतर्गत फतेहा पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक गाड़ी में सवार बदमाशों द्वारा आगरा निवासी गाड़ी सवार की गाड़ी रूकवाकर उससे लैपटाॅप, पर्स और गाड़ी की चाबी छीनकर ले गये। घटना के बाद थाने पंहुचे पीड़ित व्यक्ति ने चार गाड़ी सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। बताया गया कि नारायण रावत पुत्र प्रताप सिंह निवासी एमआईजी आवास सिकंदरा आगरा अपनी गाड़ी आल्टो कार संख्या यूपी 85 एडी 7317 से आगरा आ रहा था तभी गाड़ी संख्या एचआर 51 एफ 6695 होण्डा सिटी में सवार चार बदमाशों ने उसकी आल्टो कार रूकवाकर चाबी छीन ली और गाड़ी में रखा लैपटाॅप और पर्स छीनकर ले गये। हाईवे क्षेत्र में बदमाशों का खौफ सर्दी शुरू होते ही शुरू हो गया है। बदमाश बेखोफ घटनाओं को अंजाम देकर वहां से निकल जाते हैं।





