
यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण हेतु तथा 11 मार्च को विशाल वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने की चाह में यमुना रक्षक दल निरन्तर अभियान चलाये हुये है। आज दिनांक 11 फरवरी को यमुना रक्षक दल ने 11 मार्च के लिये आगरा, मथुरा एवं दिल्ली तक 11 मार्च को होने वाली विशाल वाहन यात्रा के लिये पर्चा, पम्पलेट तथा स्टीकर इत्यादि बाँटे साथ ही शहरों तथा गाँवों में भी जनसभायें एवं रैलिया की तथा लोगों से 11 मार्च को वाहन यात्रा में शामिल होने के लिये अपील की। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने दिल्ली के महरौली, खानपुर, संगमविहार, सरिता विहार आदि जगहों पर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा यमुना की इस पदयात्रा में भाग लेने के लिये अपील की बल्लभगढ, फरीदाबाद में संदीप चाहर, गौरव शर्मा तथा रविन्द्र फौजदार, पलवल में कंवर राजेश सिंह, होडल में छतर सिंह, चैमुहा, अकबरपुर, छाता, नरी, में डाॅ0 राजवीर सिंह, राधेश्याम भगत, मूलचन्द्र सिसोदिया, फरह में हरि सिंह ने, गोकुल में आशीश गोस्वामी ने जनसभायें की तथा आगरा में हरिओम बाबा ने 11 मार्च की वाहन यात्रा का आह्वान करते हुयेे अभियान चलाया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत ने जयकृष्ण दास ने मथुरा में वाहन यात्रा का आह्वान करते हुये कहा कि इस आन्दोलन में युवाओं की भागीदारी अहम रहेगी। यह वाहन यात्रा 50 किलोमीटर लम्बी रहेगी। लाखों लोग संसद भवन के लिये कूच करेंगे। यमुना रक्षक दल को मिला बुन्देलखण्ड का समर्थन - यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये तथा यमुना रक्षक दल को अपना समर्थन देने के लिये आज दिनांक 11 फरवरी को बुन्देलखण्ड के प्रमुख समाजसेवी गोविन्द मठ पधारें। सभी ने यमुना रक्षक दल एवं इस पदयात्रा में भाग लेने का अपना पूर्ण रूपेेण समर्थन दिया। प्रदेश सचिव दिनेश पाठक ने कहा कि यमुना को शुद्ध एवं मुक्त कराने के लिये पूरा बुन्देलखण्ड इस आन्दोलन के साथ है। हम इस आन्दोलन में पूरी शक्ति लगा देंगे। दिल्ली से अब यमुना मुक्त करा की ही वापस आयेंगे।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल युवा मोर्चा के महासचिव मुनेन्द्र यादव भज्जू, हरिश्चन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, बलवीर यादव, परशुराम यादव, किशोरी लाल यादव, घनश्याम यादव, सन्तराम यादव, सियाराम यादव, राधाचरण दास, सुशाील कुमार यादव आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted