आजम की हो गयी है बुद्धि भ्रष्टः तेजवीर

नगर विकास मंत्री आजम खां की गलत टिप्पणी को लेकर होलीगेट पर धरना देते भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी।अंबेडकर पर गलत टिप्पणी से नाराज भाजपा का होलीगेट पर धरना

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के बारे में समाजवादी पार्टी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने जो टिप्पणी की है उसकी हम भत्र्सना करते है। उन्होंने कहा कि आजम खां की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। भैंसे का मांस खाने वाले की बुद्धि भैंसे की तरह ही काम करती है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके इस बयान पर कुछ नहीं कहते और अपने चाचा को इस तरह के अर्नगल बयानबाजी करने के लिये प्रोत्साहित कर रहे है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उनका कोई ध्यान नहीं है। पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल ने जोरदार शब्दों में आजम खां के बयान की निन्दा की उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ण भेद पैदा कर प्रदेश में उनमाद कराना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि आजम खां को संविधान के निर्माता भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ किये गये बयान की हम कड़े शब्दों में निन्दा करते है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग करते है कि वह ऐसे बदतमीज नेता को अपनी पार्टी से बाहर करें। पूर्व विधायक अजय पोइया, मदन मोहन श्रीवास्तव, एसके शर्मा, ने भी आजम खां के बयान निंदा की। इस अवसर पर डाॅ डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह, एस के शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, नागेन्द्र सिकरवार, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, केके गौतम, गोपाला चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, राजकुमार, रमेश चन्द्र आर्य, मोहित अग्रवाल, विजय शर्मा, दीपा अग्रवाल, मोहिनी शर्मा, मनीष चतुर्वेदी संजय शर्मा, राजेश चैधरी, भूपेन्द्र चैधरी सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti