देशभर से जुटेंगे नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टीयर
मथुरा। केन्द्र सरकार नेहरू युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय के
तत्वावधान में देशभर से निकले युवा मंडल के कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय
पुर्नजागरण यात्रा का समापन आज दीनदयाल धाम नगला चन्द्रभान फरह में होगा।
जहां देशभर से नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं की यात्रा रैली
पहुंचेंगी। इस मिनी भारत के दर्शन करने एवं कार्यक्रम के समापन के लिए
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा युवा एवं खेलकूद मामलों के
केन्द्रीय राज्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा सचिव युवा एवं खेलकूद राजीव
गुप्ता समापन समारोह में प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
हालांकि खेल राज्यमंत्री सोनोवाल के यहां पहुंचने की सूचना तो मिल चुकी
है लेकिन अभी उनका विस्तृत प्रोग्राम यहां जारी नहीं किया है।





