आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार

मथुरा। सर्राफा कमेटी द्वारा आॅल इंडिया सर्रापफ एसोसियेशन के आव्हान पर बुधवार आज सर्राफा व्यापार पूर्ण रूप से बन्द करने का निर्णय लिया हैं।

बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, महामंत्राी योगेश जौली ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दो लाख रुपए की खरीद पर पेन कार्ड नम्बर अनिवार्य करने का निर्णय गलत है। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए आॅल इडिया सर्राफ एसोसियेश नके आव्हान पर जनपद भर के सर्राफ व्यवसाईयों ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया हैं। सर्राफ व्यापारियों की इस समस्या को लेकर सांसद हेमा मालिनी व वित्तमंत्री अरूण जेटली को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया हैं। 

बैठक में  गोविन्द चैधरी, प्रदीप चैधरी, प्रदीप कुमार, सुनील मित्तल, विष्णु चाचा, जयभगवान, गिर्राज प्रसाद, कैलाश चन्द्र, पहलाद दास सर्राफ, राम चैधरी, शैलेश सर्राफ उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti