आज सुबह घने कोहरा के चले हुयी घटना

एक्सप्रेस वे पर आपस में भिड़े ढाई दर्जन वाहन

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे और धुंध के चलते आये दिन वाहन आपस में भिड़ रहे हैं। आज सुबह भी दो दर्जन ऐसे ही वाहनों के आपस में भिड़ने से कई लोग घायल हुये हैं और वाहन क्षतिग्रस्त भी हुये हैं। पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड और एक्सप्रेस वे के आसपास हरियाली भरे क्षेत्रों के कारण मौसम में अंधकार बना रहता है। एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से चलते वाहन इसका शिकार हो रहे हैं। आज यमुना एक्सप्रेस वे के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के पास घने कोहरे के चलते कई गाडि़यां आपस में भिड़ गयीं। आगरा से नोएडा जा रहीं 30 से ज्यादा गाडि़यां आपस में टकरा गईं। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पंहुच गयी। घायलों को गाडि़यों से बाहर निकाला गया और उपचार के लिये विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा था जिसके चलते हादसा घट गया। इस हादसे में दो दर्जन वाहन सवार घायल हुए हैं। सुबह करीब सात बजे वाहन चालकों को यहां पर अचानक कोहरा दिखा। आगे की कुछ गाडि़यों ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे से आ रही गाडि़यां आपस में टकरा गईं। बताय ागया कि इस हादसे में लगभग ढाई दर्जन कारें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। लोगों ने एक्सप्रेस वे और पुलिस को मोबाइल से इस घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस और क्रेन यहां पर पहुंची। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कारों को वहां से हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौहझील में बेहद घना कोहरा था। इसकी वजह से आगे कुछ भी नहीं दिख रहा था और हादसा हुआ। हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भेजा गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti