आठ किलो गांजा सहित दो तस्कर पकड़े

 हाइवे पुलिस द्वारा आठ किलो गंाजा सहित दो तस्कर गिरफ्त में। 

मथुरा। हाईवे पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अजय कुमार, विनोद कुमार तोमर, एचसीपी रामगोपाल, रामसेवक, बृजेश सिंह, सुभाष चन्द, हिर्देश कुमार ने बजरंग धर्मकाटा के पास से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के दौरान सौरभ पुत्र अशोक निवासी नानू सासनी हाथरस व राजकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मौहल्ला हरीनगर कालोनी सासनी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार-चार किलो गांजा व एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। यह अभियुक्त गांजा को सासनी हाथरस से लाकर मथुरा व आसपास के क्षेत्रों में अलग स्थानों पर बिक्री करते थे। इन लोगों के पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुयी है


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti