मथुरा। गोवर्धन कस्बे के गांव भवनपुरा के रहने वाले एक सेना का जवान फिर सीमा पर शहीद हुआ है। कल देर शाम तक उसका शव अपने पैतृक गांव भवनपुरा पंहुचेगा। इस सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार में लोग दुखी हैं तो वहीं सैनिक द्वारा वीरगति प्राप्त करने से परिवार के कुछ लोगों के सीने चैड़े भी हुये हैं। उन्हें अपने प्रिय के खोने का जहां दुख है वहीं दुश्मनों से लोहा लेने के बाद वीरगति मिलने से गर्व महसूस हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन के गांव भवनपुरा का रहने वाले बच्चू का पुत्र समोद ;33 वर्षद्ध करीब 12 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। कल शाम जम्मू कश्मीर के बादीपुरा में आतंकवादियों से हुयी मुठभेड़ के दौरान सुमोद को गोली लग गयी। गोली लगने के बाद बादीपुरा में ही जवान शहीद हो गया। आतंकवादियों से लड़ते समय वीरगति प्राप्त करने पर सेना के लोगों में जहां फक्र है वहीं गोवर्धन के गांव भवनपुरा स्थित पैतृक निवास पर शोक की लहर है। गांववाले शहीद के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी कल रात लगी तो दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक शहीद जवान का शव भवनपुरा लाया जायेगा। पूरे गांव के लोग इकटठे होकर शव का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कु. नरेन्द्र सिंह ने शहीद के प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त करते कहा कि आतंकवादियों से लोहा लेते समय समोद वीरगति को प्राप्त हुये हैं। हमारे जनपद को इस पर गर्व है। हालांकि परिवार में भारी दुख है और हम उस दुख में शरीक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण किसी भी देश से अच्छे व्यवहार नहीं है। आतंकवाद तेजी से बढ रहा है। यह दुखद बात है। उन्होंने शहीद हुये सैनिक को श्रद्धासुमन अर्पित करते परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखने की ईश्वर से कामना की है।





