आधार कार्ड न बनने से लोगो की बढ़ रही है परेशानी

मथुरा। आधार कार्ड के न पाने के कारण लोगो की परेशानी दिनो दिन बढऩे लगी है। केन्द्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से सभी गैस उपभोक्ताओ को आधार कार्ड से जोडऩे पर ही उन्हे सब्सिडी देने के निर्णय ने लोगो को आधार कार्ड बनवाने को विवश तो कर दिया लेकिन भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए कोई ठोस व जबावदेह व्यवस्था नही की गयी। नतीजन लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे है। जैसे जैसे 31 मार्च की तारीख निकट आती रही वैसे वैसे लोगो की परेशानी दिनो दिन बढ़ती ही रही है। लेकिन 31 मार्च के बाद भी गैस सब्सिडी बिना आधार कार्ड लिंक कराये ही चालू रही। कुछ समय पूर्व तक जिला अस्पताल में आधार कार्ड बनानें के लिए कर्मचारी आये भी थे लेकिन लोगो की भारी भीड़ के कारण कर्मचारियो ने आना ही बंद कर दिया। फिलहाल हर कोई एक दूसरे से आधार कार्ड बनवाने की जगह की जानकारी करता दिखायी दे रहा है लेकिन किसी के पास कोई संतोष जनक जबाव नही है। लोगो ने जिलाधिकारी से आधार कार्ड बनाये जाने हेतु ठोस व प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti