आधा दर्जन दुकानों के चोरो ने चटकाये ताले

आधा दर्जन दुकानों के चोरो ने चटकाये तालेमथुरा । छाता नगर में गत रात्रि को मैन बाजार में अज्ञात चोरो ने आधा दर्जन दुकानों के ताले तोडे जिनमें से  2 दुकानो ंके सामान चोरी कर चोर फरार हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार छाता मैन बजार में अज्ञात चोरो ने मुन्ना धोबी की दुकान से हजारों का सामान एवं कालीचरन पुत्र दुर्गी की दुकान से गल्ले को चुरा कर ले गये जिसमें हजारों रूपये रखे थे और सुनील पहलवान पुत्र टीकम, नव्वो पुत्र कल्लू, टिंकू पुत्र रामपुरिया, शहीद पुत्र कल्लू, ब्रहदेव पुत्र पूरनमल वर्तन वाले की दुकानों के ताले चटका दिये। जगार हो जाने पर इन दुकानों से सामान चोरी होने से बच गया। सभी व्यापारियों ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें कोतवाली प्रभारी सूर्यभान ने कहा कि अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और 10 दिनों के अन्दर चोरी की घटना  का खुलासा कर चोरो को जेल भेज दिया जायेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti