सपा नगर अध्यक्ष के साथ की एमवीडीए के वीसी से मुलाकात
मथुरा। टाउनशिप क्षेत्रा की राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से मोहनपुर ;अडूकीद्ध रोड स्थित ताराधम काॅलोनी, हरीधम, किशन वाटिका, प्रगतिकुंज, राध धम सहित करीब आध दर्जन काॅलोनियों के सैकडों वाशिदों ने शनिवार को सपा के नगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के साथ मथुरा वृन्दावन विकास प्राध्किरण कार्यालय पहुंच कर उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह से नाली व जर्जर सड़क निर्माण की मांग की। लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से पुष्पाजंलि द्वारिका तक तो सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन उससे आगे बनी काॅलोनियों में लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। इस रोड के कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। आये दिन स्कूली बच्चे व राहगीर गड्डेदार सड़क में भरे कई पफुट पानी में गिर जाते हैं। वहीं सड़क पर जमा हो रहे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने वाशिदों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या से जल्द ही छुटकारा दिला दिया जायेगा। इस दौरान डा. कपिल प्रताप सिंह, सतीश चन्द्र शर्मा, विवेक प्रिय आर्य, जितेन्द्र यादव, उमेश अग्रवाल, प्रेमचंद वर्मा, ध्र्म सिंह, लेखराज गुर्जर, सुनीता तोमर, विनीता शर्मा, शशि देवी, अर्चना यादव, राजेश, अर्चना प्रिय, मंजू देवी, ओमवती, ओमप्रकाश सारस्वत, निहाल सिंह, हरवीर सिंह, श्रीपाल सिंह, तोरन सिंह, विनय कश्यप आदि थे।





