आप का जनसम्पर्क अभियान जारी

मथुरा। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनुज गर्ग ने नवीन मंडी स्थल कोसीकला, में पूर्व प्रधानमंत्री चैंधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों, व्यापारियों व मजदूरों से जनसम्पर्क कर आसप पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की। तत्पश्चात छाता क्षेत्र के नवीपुर, कोटवन, उपराला, पैगाव, लालपुर, कामर, पीपरवाला, कदौना, खिटविटा, साॅचैली, महराना, भदोहर, आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से आम आदमी पार्टी को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर अनुज गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई गई भ्रष्टाचार व राजनीति बदलनें की मुहिम से कांग्रेंस, भाजपा जैसे दल बौखलायें हुए हैं। और मनगढ़न्त आरोप लगाकर आप के नायक कैजरीवाल की छवि को धूमिल करने में जुटें हैं। जनसम्पर्क में रितु गर्ग, पूरन सिंह एडवोकेट, सुरेश उपमन्यु, नितिन चैधरी, औंकार कौशिक, रिषिराज रावत, दीनदयाल, अभिषेक कौशिक, कन्हैयालाल सर्राफ, प्रशान्त माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, रिशव जैन, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवी सरीन, अनिल चैधरी, ब्रजेश अग्रवाल, गौरव चैधरी, आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login