अनुज गर्ग को मिलनें लगा क्षेत्र में सभी वर्गो का भरपूर समर्थन
मथुरा। आम आदमी पार्टी के विकासोन्मुख प्रत्याशी अनुज गर्ग के डेम्पियर नगर स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यकत्र्ताओं व समर्थकों के जोशीले नारों शहीदो हम शर्मिन्दा हैं- भ्रष्टाचारी जिंदा है, भ्रष्टाचार का एक ही काल- केजरीवाल केजरीवाल व अनुज गर्ग संघर्ष करो- हम तुम्हारे साथ हैं के मध्य वरिष्ठ कार्यकत्र्ता रामसिंह यादव ने फीता काटकर किया। आप प्रत्याशी अनुज गर्ग ने कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चुनावी महासंग्राम 2014 में जनपद मथुरा के मतदाताओं के समक्ष ईमानदार विकल्प केवल आम आदमी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के विरूद्व एकजुटता से संघर्षरत है। जनता ने उन्हें बृज की सेवा का अवसर दिया तो वह यहाॅं विकास के नये आयामों की इबारत लिखेंगे। मुख्य चुनाव अभिकत्र्ता अनिल गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी मथुरा में पहली बार चुनाव मैदान में है। मतदाताओं में हमारी ईमानदारी और स्पष्टवादिता गहरा प्रभाव छोड़ रही है। देश के अध्किांश लोग भ्रष्टाचार मुक्त समाज चाहते हैं उनका हमें पूर्ण विश्वास और समर्थन मिल रहा है। मथुरा वृन्दावन प्रभारी सौरभ तिवारी ने कहा कि राजनीति में फैली गंदगी का सफाया अरविंद केजरीवाल की झाड़ू ही करेगी। गल्तियाँ उनसे ही होती हैं जो काम करते है, जो काम नहीं करेंगे उनसे गल्तियाॅं भी नही होंगी आम आदमी पार्टी मजबूती से अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है इसमें हमें आम लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। आप प्रत्याशी अनुज गर्ग ने शहरी क्षेत्रों डेम्पियर नगर, बहादुरपुरा, झींगुजपुरा, नया नगला, पुराना बस स्टैण्ड, मेवाती मोहल्ला, अनार गली, केशोपुरा, बजरिया, चूना कंकड़, हनुमानगढ़ आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर चनाव चिन्ह झाडू के आगे का बटन दबाकर भ्रष्टाचार के विरूद्व मतदान करने की पुरजोर अपील की मतदाताओं ने उनका स्थान स्थान पर मात्यार्पण, पुष्प वर्षा कर व पटुका पहना कर जोरदार स्वागत किया। जनसम्पर्क में उनकी पत्नी ऋतु गर्ग, नमित अग्रवाल आलू वाले, रवि सरीन, कन्हैया लाल बंसल, धीरेन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा एड0, आयुष गर्ग, सतीष कसेरे, अशोक कुमार आढ़तिया, कुलदीप चैधरी, अमनदीप, अमित दिवाकर, सीमा गडि़या, लोनी बोरा, सौम्या मिश्रा, सैफाली, गरिमा, रिचा, मोहिनी अभिमन्यु आदि थे।





