मथुरा। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनुज गर्ग का चुनाव प्रचार अभियान निरन्तर जारी हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को यर्थाथ से अवगत कराकर अपने मत का सही उपयोग करने की अपील की जा रही हैं। श्री गर्ग ने इसी क्रम में जनकपुरी, बल्देवपुरी, प्रोंफेसर कालौनी, राधिका बिहार, शंकर बिहार, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में सक्रिय प्रचार अभियान चलाया जिसमें नाटक कलाकारों ने भ्रष्टाचार मुक्ति भारत की कल्पना साकार कर अपनी प्रस्तुति जनता के बीच दी। नाटक कम्पनी के निदेशक दीप कुमार सह निदेशक दुर्वागोवयां, मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि आप प्रत्याशी अनुज गर्ग को विपक्षी पार्टियों के वाहरी प्रत्याशी होने का लाभ अनुज गर्ग को मिल रहा हैं। लोग अब पुनः पिछलें लोकसभा चुनाव के दौरान की गई भूल को दोहराना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आने वाला समय ऐसा होगा कि नेता अपनी कथनी व करनी के अन्तर से जनता को मूर्ख बनाने से पहले सौ बार सोचनें को मजबूर होगा। मतदाता इसबार आम आदमी के पक्ष में नजर आ रहा हैं। क्योंकि वह सत्ता में बदलाव चाहता है, जनसम्पर्क अभियान में आकाश गौड़, निर्मल राजपुत, मधूर सेठ, कुलदीप चैधरी, लोनी वोरा, राहुल नायक, ज्योति रावत, गरिमा शर्मा, मोहिनी त्यागी, लोकेश, जाफर साहा, आबिद अन्सारी, रिचा, शैफाली श्रीवास्तव, दीपा कश्यप आदि थे।





