आप पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता ने यमुना रक्षक दल के आन्दोलन को दिया समर्थन

    

दिनांक 9 मार्च आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष जी ने यमुना रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं पदाधिकारियों से मिलकर आन्दोलन के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की और कहा कि इस आन्दोलन में आप पार्टी के सम्माननीय मंत्री एवं विधायक गण भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के द्वारा प्रमुख मांगों को परिणाम भूत एंव त्वरित क्रियान्वयन  के लिये पदयात्रा में सहभागिता देंगे। यमुना प्रदूषण से प्राणी मात्र प्रदूषित हो रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी सरकार इसके लिये त्वरित कार्यवाही करेगी एवं केन्द्र सरकार से भी निवेदन करेंगे कि यमुना भक्तों की जनोचित मांगों को पूरा करने के लिये अपनी कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करें। हमारी पूरी पार्टी इस आन्दोलन के साथ है माननीय मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल जी से भी मैं इस मुदद्े पर शीघ्र ही वार्ता करूंगा।  वहीं बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें बल्लभगढ़ से 12 मार्च को निकलने वाली विशाल पदयात्रा के विषय पर चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि 12 मार्च को लाखों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, किसान, संत-महन्त एवं देश-विदेशों से यमुना प्रेमी भाग लेंगे। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द सिंह चैहान, राष्ट्रीय सचिव कुलभूषण भारद्वाज, हरियाणा प्रदेेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा, संरक्षक हुकुम सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, गौरव शर्मा, डोरीलाल वर्मा, बांके विहारी आदि दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे। 

महामण्डेलश्वर स्वामी श्री प्रणवानन्द जी महाराज ने यमुना रक्षक दल के अभियान को समर्थन दिया

वृन्दावन प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ में आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी एवं यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र के समक्ष अखाड़ा परिषद् के महामण्डेलश्वर स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज ने आन्दोलन के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की और कहा कि वर्तमान में यमुना जी का प्रदूषण मुक्त होना अत्यावश्यक है।जल के प्रदूषण से वायू, पृथ्वी, आकाश, आदि प्रकृति के पदार्थों पर प्रदूषण बढ़ता जाता है। जिससे मानव क्या पूरा प्राणी मात्र प्रभावित होता है। यमुना रक्षक दल आन्दोलन के प्रमुख सूत्रधार आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी ने बताया कि कृष्ण भक्ति प्रेमी भक्तों के लिये कालिन्दी की कमिनीयता तथा उसका सुमधुर कल्लोल-कलरव का दर्शन करना है तो वर्तमान में कलुषित कालिन्दी की दृष्टिगोचरित कालिमा को सभी जन मिलकर जनान्दोलन के द्वारा ही दूर किया जा सकता है। इस आन्दोलन के द्वारा हमें हथिनी कुण्ड से विनिर्मुक्त स्वच्छ जल की प्राप्ति एवं दूषित नालोें की शुद्धि पूर्वक ही यमुना जल में प्रविष्ट कराना है। कालिमा रहित जल को देखकर ही यमुना भक्त कहते हैं कि ‘‘यमुना निहारिवेते यमना निहारि है‘‘ ऐसी भावनाओं को निर्मल एवं अविरल जल के दर्शन से ही पुष्टि मिलेगी। 

गाँवों में चलाया ‘‘11 मार्च संसद मार्च‘‘ का अभियान, हजारों लोगों ने कराया नामांकन

प्रदेश सचिव हरिशंकर शास्त्री, जिला प्रभारी डाॅ. राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के माध्यम में ब्रज के दर्जनों गाँवों में जाकर ‘‘11 मार्च वाहन यात्रा‘‘ का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से ब्रजवासियों से 11 मार्च को बसों द्वारा चलने की अपील की गई। इसके साथ ही हजारों की तदाद में ब्रजवासियों ने आन्दोलन के लिये अपना नामांकन कराया।   


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti