
आबकारी महकमें की मेहरवानी से चल रहा गोरखध्ंध
मथुरा। भांग के ठेके भी आबकारी विभाग की मोटी कमाई का साध्न बने हैं। बिना लाइसेंस के एक भांग ठेका लाइसेंसी पेट दुरूस्त रखने के नाम पर भांग मिश्रित चूर्ण की जमकर बिक्री कर रहा है। 15 वर्ष पूर्व लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी उक्त ठेकेदार आबकारी अध्किारी की नजरें इनायत से जमकर पेट-दर्द हितकारी के नाम पर भांग का चूर्ण शानदार पैक में तैयार कर जनपद ही नहीं, पड़ौसी जनपदों एवं पड़ौसी राज्य हरियाणा एवं राजस्थान में जमकर लोगों को भांग का रसास्वादन करा रहा है। बताया गया है कि प्रतिमाह मोटी रकम मिलने के कारण आबकारी विभाग ने उक्त भांग व्यापारी के खिलापफ कभी कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की। जबकि बगैर लाइसेंस के बन और बिक रहे इस भांग के चूर्ण से प्रदेश सरकार को प्रति माह मोटी रकम का राजस्व का चूना लग रहा है। इस संबंध् में जिला आबकारी अध्किारी पवन कुमार से जब उनके मोबाइल सं. 9454465663 पर बात करने की कोशिश की, तो पफोन रिसीव नहीं हुआ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS