
भारी मात्रा में शराब बरामद, चार गिरफ्तार, कारखानों को किया नष्ट
अवैध शराब को नाली में बहाते टीम के सदस्य
गोवर्धन। लखनऊ के मलीहाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जागे आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र के कस्बा अडींग में छापामार कार्यवाही की। उन्होंने यहां अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब की भट्टियां व हजारों लीटर शराब नष्ट की। आबकारी और पुलिस के इस संयुक्त अभियान में चार लोग भी गिरफ्तार किये गये।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन के कस्बा अडींग में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से शराब का निर्माण कार्य चल रहा था। किन्तु आबकारी और पुलिस ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। जब राजधानी के मलीहाबाद में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री की वक्रदृष्टि आबकारी विभाग पर पड़ी तो यहां भी आबकारी विभाग के आर0के0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी गोवर्धन राजा सिंह, थानाध्यक्ष मगोर्रा सतेन्द्र राघव, महिला थानाध्यक्ष विपिन चैधरी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापामार कार्यवाही की। जिसमें अवैध भटिटयों पर बनती अवैध कच्ची शराब भारी मात्रा में मिली। टीम ने मौके पर शराब की भट्टियों एवं हजारों लीटर शराब को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने भट्टियों को तोड़ डाला एवं शराब को नालियों में बहा दिया। इस दौरान 4 लोगो को हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम
मथुरा में अडींग के अलावा कोसी, शेरगढ़ और नौहझील सहित कई अन्य इलाकों में कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर चलता है। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की मिली भगत के चलते शराब माफिया दिन प्रतिदिन फल फूल रहे है कभी भी इस ठोस कारोबार को रोकने की कोई ठोस पहल नहीं की जाती।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS