आभाविप ने पुलिस की लापरवाही पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के जिला कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमंे छात्र नेता और प्रदेश सहमंत्री आकाश चैधरी को 20 हजार रूपये की चैथ न देने पर जान से मारने की धमकी मिलने पर आंदोलन की रणनिति तैयार की गयी। 

ज्ञात  है कि 13जुलाई की रात को आकाश चैधरी को मोबाइल पर फोन कर 20 हजार रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी मिली, धमकी देने वाले ने अपना नाम अभिषेक ठाकुर बताया जिसकी शिकायत 14 जुलाई को एसएसपी डा. राकेश सिंह को आभाविप द्वारा लिखित पत्र भी सौंपा तथा एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन पुलिस के द्वारा अपराधी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही की है और न ही उसे पकडने का प्रयास किया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नही करने की विद्यार्थी परिषद घोर निन्दा करता है। 

बैठक मे जिला संयोजक शैलू चैधरी ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता को देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस गुण्डों के जरिये छात्र राजनीति को कुचलना चाहता है, छात्रों की आवाज को दबाना चाहता है लेकिन छात्र इसे बर्दाशत नही करेगा, अगर प्रशासन द्वारा सोमवार तक अपराधी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल नही भेजा गया तो आभाविप उग्र आन्दोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। 

बैठक मंे मुख्य रूप से योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, शैलू चैधरी, यत्येन्द्र ठाकुर, उमेश शर्मा, राजीव राठौर, गुड्डू चैधरी, अभिषेक गौतम , भानूप्रताप, राहुल सोंलकी, अजित चैधरी, सुजान, दीपक, दीलिप, राजेन्द्र , जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, दीपक भाटी, रोहित आदि।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti