आयकर के छापे की सूचना पर धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर

 आयकर विभाग के छापे की सूचना से गोवर्धन

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में आयकर विभाग के छापे मारने की खबर लगते ही दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गया। बताते हैं कि कस्बा में स्थित एक प्रतिष्ठित व्यापारी के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही किये जाने की खबर लगते ही कस्बे के बाजारों में सन्नाटा फैल गया। व्यापारियों ने आनन-फानन में अपने शटर गिरा दिये। कुछ ही देर में कस्बे के सभी बाजार बंद हो गये। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग के कर्मचारियों ने कोई कार्यवाही तो नहीं की थी लेकिन उनके आने की खबर से ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। कस्बा के पुरोहित पायसा, बड़ा बाजार, दानघाटी बाजार सहित अन्य सभी प्रमुख बाजारों की दुकानें आज दोपहर में छापे की सूचना लगने पर बंद देखी गयीं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti