
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने पत्रकार वार्ता में कहा, हम निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में मीडिया कवरेज की तारीफ की जानी चाहिए।
संपत ने कहा, चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं। लेकिन, हम कहना चाहेंगे कि हम अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कर रहे हैं। संपत ने कहा कि चुनाव आयोग के बारे में कुछ कठोर बयान दिए गए हैं, ऐसे में हम फिर से आश्वासन देते हैं कि चुनाव आयोग अपने काम को पूरी तरह से निष्पक्ष ढंग से कर रहा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS