आरईएस कर्मचारी का शव गैस्ट हाउस की छत पर मिलनें से सनसनी

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णानगर क्षेत्र के राधिका बिहार में एक गैस्ट हाउस की छत्त से आरईएस कर्मचारी का शव पड़ा मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मथुरा रिफाइनरी स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन का गेस्ट हाउस राधिका बिहार में मना हुआ हैं। गैस्ट हाउस की छत्त पर स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक युवक की शिनाख्त 45 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई जो राधिका बिहार ही निवासी है। मौके पर मृतक के परिजन भी आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना के सन्दर्भ में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि मृतक दिनेश शर्मा आरइएस में कर्मचारी था और शराब पीनें का आदी था रात्रि में दिनेश ने अपने एक साथी के साथ गेस्टहाउस की छत्त पर शराब का सेवन किया इसी दौरान दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दूसरे युवक ने दिनेश पर किसी धातू से वार कर उसें मौत के घाट उतार कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया हैं पुलिस पकड़ें युवक से पूछताछ कर रही हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti