आरकेडियन पब्लिक स्कूल बना क्रिकेट चैंपियन

  वेटरिनरी विवि के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय एवं चिरायु हाॅस्पीटल के निदेशक डा.राजीव अग्रवाल ने विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए 

राया की विद्यासागर एकेडमी को किया परास्त

अजय बने मेन आफ द मैच

मथुरा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप आफ मथुरा वेस्ट के सहयोग से वेटरिनरी विश्वद्यालय के खेल परिसर में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग पर बाजना की आरकेडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने कब्जा कर लिया। राया की विद्यासागर एकेडमी को उप विजेता का गौरव प्राप्त हुआ। मैच आफ द मैच का खिताब आरकेडियन के अजय को मिला, जिसने अपनी टीम के लिए 56 रन का सहयोग दिया।

बुधवार को आयोजित फाइलन मुकाबले में विद्या सागर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सौरव सिंह 22, अनूप 13 एवं अमित ने 11 रन का सहयोग प्रदान किया। आरकेडियन की ओर से शिवम पुंडीर ने तीन व पवन ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 91 रन का पीछा करने मैदान में पहुंचे आरकेडियन के खिलाडि़यों ने नौ ओवर तीन गेंद में जीत हासिल कर ली। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद के खेल उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करेगा। विजेताओं को वेटरिनरी विवि के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय एवं चिरायु हाॅस्पीटल के निदेशक डा.राजीव अग्रवाल ने विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने किया। अध्यक्षता प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने की। इस मौके पर सुनील घोरले, अनिल सुनेजा, उमेश चैरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti