
मथुरा। आरटीआई कार्यकर्ताओं की एक बैठक गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरटीआई में सूचना दिये जाने के प्रावधान के बाद भी विभागों द्वारा सूचना समय से नहीं दी जा रही हैं। बैठक तय किया गया कि उक्त शिकायतों को लेकर कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र जिलाधिकारी से मिलकर आरटीआई के तहत सूचना समय से उपलब्ध कराने की माॅग करेगा। वहीं वक्ताओं ने सूचनाओं के लिए सूचना आयुक्त मुख्यालय लखनऊ में होने के चलते इससें होने वाली परेशानी पर भी कहा कि विभिन्न कार्यकर्ताओं को अपील आदि के लिए सूचना आयुक्त उ0प्र0 के लिए लखनऊ से सम्पर्क करना पड़ता है अतः अपीलों की सुनवाई मंडल स्तर पर सुनिश्चित की जाये तथा सुनवाई में लगनें वाला समय 15 दिन पहीलें दिया जाये जिससें जाने में असुविधा ना हो। बैठक में कार्यकर्ताओं ने वीरी सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में जयसिंह चैहान, एलके गौतम, नरेश, हरीश शंकर खंडेलवाल, अजीत, अमित, पुष्पेन्द्र आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS