नरसीपुरम काॅलौनी के वाशिन्दों ने की नारेबाजी
मथुरा। मथुरा के आरटीओ कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि वहाँ से आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसको लेकर लोगों ने कार्यालय का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोग नरसी पुरम कॉलोनी के है । आरटीओ कार्यालय आने जाने लोगों को सड़क पर हुए जलभराव में से गुजरना पड़ता है। इन लोगो की मांग है कि सड़क का निर्माण कराया जाये, जिसे आने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और कई बार वाहन यहाँ फंस जाते है । और स्थानीय लोगों के साथ साथ यहाँ से गुजरने बाले लोगों को भी यहाँ से निकलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूल के छोटे छोटे बच्चों जब इस रोड के किनारे लगे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते है । जो की कभी भी यहाँ बड़ी घटना को न्योता दे सकता है, लोगों का कहना है, कि ये आरटीओ कार्यालय आने का ये मुख्य मार्ग है। लेकिन इस रोड की बदहाल स्तिथि ये बताती है कि अगर आरटीओ कार्यालय की सड़क ही इतनी खस्ता हालत है। तो शहर की सड़कों की कितनी खस्ता हालत होगी ।





