आवारा कुत्तों ने किया मोर को जख्मी

मथुरा। सौंख कस्बे सोमवार की सुबह गांव अड्डा के पास खेतों में विचरण कर रहे मोर को आवार जानवरों ने अपना षिकार बना लिया। खेतों का काम कर रहे किसानों ने आवारा जानवरों को खदेड कर मोर को बचाया और स्थानीय पषु चिकित्सालय में उपचार के लिए लाये।

ग्रामीण राजकुमार चैधरी, विनोद चैधरी, चन्द्रषेखर, घनष्याम, छत्रपाल के अनुसार सुबह वे अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे तभी दूर से आवार जानवरों को पक्षी मोर के पीछे दौडते देखा तो वे उसे बचाने दौड पडे लेकिन जब तक लोग मोर तक पहुंच पाते तब तक आवारा कुत्ते मोर को जख्मी कर चुके थे। ग्रामीण तुरंत घायल मोर को लेकर सौंख पषु चिकित्सालय आये और उसका उपचार किया। मोर कमर और गर्दन के पास से घायल था। बाद में शाम को मोर की हालत में सुधार होने पर ग्रामीणों ने उसको वापस सुरक्षित गांवों में छोड दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti