प्रमुख सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट भी रहे शामिल
मथुरा। आज आशा यात्रा ने वृन्दावन की परिक्रमा कर बांके बिहारीजी के दर्शन किये दस दौरान आशा यात्रा के साथ इस्कान की भजन मंडली भी यात्रा के साथ रही। वृन्दावन की पावन नगरी में श्री कृष्ण के भजन गाते हुए इस्कान की भजन मंडली ने सभी पदयात्रियों का मन मोह लिया। सभी पदयात्री पूरी परिक्रमा के दौरान कृष्ण भक्ति में लीन रहे। शुक्रवार को पदयात्री जय गुरुदेव आश्रम से गोवर्धन चैराहे से जन्मभूमि लिंक रोड, गुरुद्वारा, गायत्री मंदिर, वात्सल्य ग्राम, दरगाह, एवं विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों से होकर गुजरे। जैसे ही यात्रा अग्रसेन चैराहे पहुंची थी वहां पहले से अनेकता में एकता की झांकी के रूप में एकत्रित कृष्णचंद गाँधी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने पदयात्रिओ का स्वागत किया एवं उनके साथ आगे बढे फिर कृष्णापुरम में श्रीएम का स्वागत हुआ और श्रीएम ने बच्चों से बात-चीत की। कृष्णापुरम बिरला मंदिर के पास आशा यात्रा का भव्य स्वागत अर्पण सामाजिक संस्था ने किया था, जहाँ अनिल आनंद , विपुल गोयल, अंकित आनंद आदि उपस्थित रहे। बच्चों को मानवता और एकता का सन्देश देते हुए श्री एम ने बोला कि ये बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं और इनका मन में भगवान का वास होता है इसलिए मैं जहाँ भी जाता हूँ इन से मिलने की कोशिश जरूर रहती है। पदयात्रा स्वाधार महिला आश्रय सदन में समाप्त हुई जहाँ श्री एम एवं पदयात्रिओ पे पुष्प वर्षा की एवं रास लीला प्रस्तुत की। श्री एम भी कृष्ण भक्ति में लीन हो गए थे। शनिवार की यात्रा के दौरान भी प्रमुख सचिव महिला एवं बाल कल्याण रेणुका कुमार एवं सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार उपस्थित रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि श्री एम एक ऐसे योगी हैं जो मानव सेवा के लिए मीलो चलकर आये हैं और आगे भी आते रहे हैं ये एक अद्भुत और महान कार्य है, और ऐसे महान व्यक्तित्व के साथ जो पदयात्री चल रहे हैं बह बडे ही भाग्यशाली हैं जो उन्हें श्री एम जैसे महान संत के साथ चलने का अवसर प्राप्त हुआ। सोमवार 8 फरवरी को सभी पदयात्री बन महाराज इंस्टीट्यूशन्स में एकत्रित होंगे और सत्संग एवं विभिन्न कार्यक्रमों के भागिदार होंगे। श्री एम् जिनको माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया है वे इस अनोखी पदयात्रा को मथुरा से आगे ले जायेंगे।





