बीएलओ कार्य में डयूटी लगने से परेशान है आंगनबाडी
बीएलओ कार्य से गुस्सायीं आंगनबाडी कार्यकर्ती सोंख अडडा पर जाम लगाती
गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र की सैंकडों आंगनबाडी कार्यकर्तियों ने अपनी मांगों को लेकर कस्वा के सोंख अडडा स्थित वीआरसी कार्यालय के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी कर सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। वही जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची स्थानीय पुलिस ने मीडिया कर्मियों के सहयोग से जाम खुलवाया।
विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र की आॅगनबाडी कार्यकर्तियों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्तियों की डयूटी बीएलओ कार्य में लगाई है जिसे सीघ्र हटायी जाये। आंगनबाडीं कार्यकत्रियों को बाल बिकास परियोजना कार्य के अलावा अन्य किसी बिभाग का कार्य नही सौपा जाये। मानदेय बढाये जाने के साथ ही राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये। बही आंगनबाडी कार्यकर्ती रेखा ने वताया कि आगनवाडी का कार्य वाल विकास विभाग से जुडा हुआ है जिसे आगनवाडी कार्यकर्ति कर्म और निष्ठा के साथ निर्वाहन कर रही है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्तियों का शोषण किया जा रहा है और अब बीएलओ कार्य कराने को मजवूर कर दिया है। जिला प्रशासन के तुगलकी फरमानो से परेशान हो आंगनवाडी कार्यकर्ति अपनी मंाग एवं वी एल ओ कार्य को लेकर सडक पर आने को मजवूर होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मौके पर अंजना ,गीता, साबित्री, ममता, गीता, गीता शर्मा, प्रेमा शर्मा, सुमनलता, शशि जोशी अंजना संकुन्तला, रेखा, शारदा, इन्द्रा, तस्वीरी, कृष्णा, गीता देवी, राधा, उर्मिला, उषा, सुनीता, रेखा, सुनीता देवी, सुनीता राजपूत अनारदेवी शीला देवी राजकुमारी, मीरा बर्मा, पुष्पा देवी, सीमा देवी, श्यामबती, कुसुम सबिता आदि उपस्थित थी।





