मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत नगला सौन निवासी एक ग्रामीण की इंजन की चपेट में आकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मगोर्रा के गांव सौन निवासी 48 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह आज सुबह करीब छह बजे अपने खेत पर पानी लगाने के लिये गया था। जैसे ही उसने इंजन चलाया तभी उसकी शाॅल पटे में फंस गयी जिससे वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण खेत पर पंहुच गये। ग्रामीण की मौत के बाद गांव में शोक की लहर व्यापत है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





