इंजीनियरों की 18 वें दिन भी हडताल जारी

मथुरा ।  उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800ध्- रूपये किए जाने को लेकर जनपद के समस्त विभाग के जूनियर इंजीनियर्स छुट्टियों के बाद एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं। हडताल के 18वें दिन आज इंजीनियर्स हडताल की अध्यक्षता इंजी. केसी शर्मा द्वारा की गई। सभा में उपस्थित जूनियर इंजीनियर्स द्वारा 18 वें दिन तक शासन द्वारा हडताल का संज्ञान न लिए जाने पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। इंजीनियरों द्वारा उनकी अनुपस्थिति में कराए जा रहे कार्यों के प्रति रोष जाहिर किया, ऐसे कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराए जाने के लिए जिलाधिकारी व उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सत्यापन कराने की मांग की है। हडताल पर आज अनिल कुमार तिलक, ज्ञानेन्द्र चैधरी, खेमकरन, विनोद गौतम, पीएस चैधरी, राज बहादुर, अमित यादव, मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, एनके स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti