हाथरस के गन हाउस में चोरी हुई 12 बंदूकों को इंटेलीजेंस विंग की टीम ने धर दबोचा। दो चोर पकड़े और दर्जनभर बंदूक बरामद हुई। इसकी जानकारी प्रेस को देते एसएसपी
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी क्राइम अशोक राय द्वारा जनपद में बढ़ रहे अपराध को लेकर इंटेलीजैंस विंग को सक्रिय किया गया। इंटेलीजैंस विंग ने मुखबिरी सूचना के आधार पर राजस्था जा रहे हथियारों के जखीरे को कोसी खुर्द नहर के नजदीक मगोर्रा पुलिस की मदद से वाहन चैकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर 12 बंदूक लाइसेंसी 12 बोर व एक रिवाल्वर 32 बोर वेलवैल स्काॅट व दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आज घटना के संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया पकड़े गए अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र कल्लू निवासी दुबई थाना हंसायन हाथरस व हामीद पुत्र रनधीर खांन निवासी कौड़ियागंज थाना अकराबाद अलीगढ़ से सात सिंगल बैरल व पांच डबल बैरल, 12 बोर बंदूक के अलावा एक रिवाल्वर बैवलै स्काॅट बोरे में बंद पैक मिली। अभियुक्तों के कब्जे से दो मोटर साइकिल सं. यूपी81 एबी 0689 टीवीएस स्टार, यूपी 81 एएक्स 5835 हीरो स्पलैण्डर जब्त की गई है। पूछताछ में इन युवकों ने अपने साथी सगीर पुत्र मुन्ना खांन निवासी दुबई हाथरस व कालिया पुत्र नामालूम निवासी पिलखना थाना अकराबाद अलीगढ़ को अपना साथी बताते हुए हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गनहाउस से बरामद असलाहों की चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गए लोगों ने यह भी बताया कि वे हथियारों को अलवर ले जाकर बेच देते हैं। राजस्थान में संभवतः उनके एजेंट बने हुए हैं, जो इस तरह के असलाहों को खफाने का काम करते हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के अपराधिक रिकाॅर्ड की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस को इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश है। घटना के सृजन में इंटेलीजैंस विंग प्रभारी शम्भूनाथ, थाना प्रभारी बबलू सिंह आरक्षी गोपाल सिंह, अभिनव यादव, विपिन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार, सतेन्द्र पाल, की भूमिका सराहनीय रही। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का नगर ईनाम देने की घोषणा की।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...