इनकी नजर में अब भी अपरिपक्व कप्तान हैं कोहली

इनकी नजर में अब भी अपरिपक्व कप्तान हैं कोहलीनई दिल्ली । भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 246 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा था। दूसरे टेस्ट में जीत के बाद हर ओर विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ हो रही है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की नजर में कोहली अब भी अपरिपक्व ही हैं।

 

हुसैन ने मैच के बाद मीडिया से कहा कि कोहली चतुराई और रणनीति बनाने के मामले में अभी अपरिपक्व हैं। मेरी नजर में यह कोहली के लिए काफी खराब दिन था। एक कप्तान के रूप में आपको शुरुआत से ही सभी तरीके नहीं अपनाने चाहिए। कोहली ने बल्ले से टीम के सामने एक उदाहरण पेश किया।

 

बेशक वे खेल के प्रति जुनूनी हैं लेकिन चतुराई के मामले में अभी काफी अपरिपक्व हैं। 48 वर्षीय हुसैन ने वर्ष 1989 से 2004 के बीच इंग्लैंड की ओर से 96 टेस्ट में 37.18 के औसत से 5764 और 88 वनडे में 30.28 के औसत से 2332 रन बनाए थे। 

मोहाली। पूर्व भारतीय कोच डनकन फ्लेचर ने विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट खिलाडिय़ों में से एक बनाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने वर्ष 2012 में आईपीएल में साधारण प्रदर्शन के बाद फिटनेस को गंभीरता से लेना शुरू किया और अपनी खान-पान की आदतों को पूरी तरह बदलते हुए शरीर को खेल के तीनों फॉर्मेट में खेलने के बोझ को झेलने लायक बनाया। इस दौरान फ्लेचर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत से उन्हें काफी मदद मिली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत के बाद कोहली ने कहा कि फ्लेचर ने एक बार मुझे कहा कि उन्हें लगता है कि पेशेवर खेलों में क्रिकेट सबसे गैरपेशेवर खेल है। उन्होंने कहा कि आपके पास कौशल हो सकता है लेकिन नहीं लगता कि आपको एक टेनिस खिलाड़ी जितनी ट्रेनिंग की जरूरत है। लेकिन मैंने महसूस किया कि अगर आपको तीनों प्रारूपों में खेलते हुए शीर्ष पर रहता है तो आपको नियमित कार्यक्रम की जरूरत है। कोहली ने कहा कि आपकी ट्रेनिंग, खाने के तरीके, स्वस्थ रहने और फिट बनने का एक तय पैटर्न होना चाहिए। फिट होने से मैं मानसिक रूप से मजबूत हुआ। होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शेन वार्न व माइकल स्लेटर और इंग्लैंड के केविन पीटरसन पर मंगलवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 300 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों स्टार खिलाड़ी गाड़ी में सवार होने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। वार्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें तीनों को एक कार में सवार दिखाया गया है। चार मिनट के इस वीडियो में तीनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। यह वीडियो यहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद फिल्माया गया था। इन तीनों को हालांकि वीडियो फुटेज के अंत में सीट बेल्ट लगाते दिखाया गया है।  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मीराबाई चानू और विराट कोहली को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

  1. इन्होंने नहीं होने दी कई बार कोहली की छुट्टी !

  1. टीम सलेक्शन: कोहली की ताजपोशी, धोनी के चयन पर भी निगाहें !




Mediabharti