इस कारण सरबजीत के प्रचार से गायब रहीं ऋचा

इस कारण सरबजीत के प्रचार से गायब रहीं ऋचामुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म सरबजीत में सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाया है लेकिन वे फिल्म के प्रचार के दौरान नदारद थी। अब ऋचा चड्ढा ने इस बात का खुलाया किया है कि वे क्यों फिल्म सरबजीत के प्रचार से दूर रहीं। ऋचा का कहना है कि अन्य कार्यो के लिए की गई प्रतिबद्धताओं के कारण वह अपनी हालिया रिलीज सरबजीत के प्रचार से नदारद रहीं। 

उमंग कुमार निर्देशित फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी करार दिया गया था और मौत की सजा सुनाई गई थी। इस फिल्म में सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ऋचा वर्तमान में डोविड वुमार्क की इंडो-अमेरिकी फिल्म लव सोनिया की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

 

ऋचा ने अपने बयान में कहा, उमंग की फिल्म के प्रचार हेतु तारीख तय करने से पहले ही लव सोनिया की शूटिंग शुरू हो गई थी। मैं सरबजीत को मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं। 

काश, मैं टीम के साथ शामिल होती, लेकिन अन्य कार्यो के लिए दी गई प्रतिबद्धिता भी जरूरी थी। तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म लव सोनिया में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी शामिल हैं। वैश्विक तौर पर मानव तस्करी के सच को दर्शाती फिल्म की शूटिंग मुंबई और लॉस एंजेलिस में होगी। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सरबजीत:पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका नहीं




Mediabharti