ईओ और चेयरमैन पर भूमाफियों को संरक्षण का आरोप

मथुरा। नगर पालिका के वार्ड 34 और 31 के सभासदों ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन मनीषा गुप्ता और ईओ केपी सिंह भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। यमुना शुद्धिकरण की आड़ में ये भूमाफिया यमुना खादर की भूमि कब्जाने में लगे हैं। आरोप है कि गऊघाट के एसटीपी के पीछे नाला बंद कराकर यमुना की तरफ मोड़ दिया गया है। इसी जमीन पर भूमाफिया निर्माण करा रहे हैं। दोनों सभासदों ने निर्माण रूकवाकर ध्वस्तीकरण के आदेश डीएम से करने की मांग की है। दोनों सभासदों को डर लग रहा है कि कहीं भूमाफिया उन पर कार्यवाही न करें, इसीलिए अपने पत्र में डर की वजह से भूमाफियाओं के नाम नहीं दिये हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti