ईद पर मांगी अमनचैन की दुआ

 सौंख स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग

नमाज के उपरान्त मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद देते तहसीलदार बृजपाल यादव, सपा के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव व अन्य

सौंख। शुक्रवार को कस्बा में ईद-उल-जुहा बडी धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।

 स्थानीय मस्जिद के मौलवी जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। इस मौके पर नमाज के दौरान गोवर्धन तहसीलदर बृजपाल यादव, मौजूद रहे। नमाज अदा करने के उपरान्त सपा के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार भी ईदगाह पर पहुचंे और सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद मुस्लिम मंडी स्थित उस्मान कुरैशी के निवास पर मुकेश सिकरवार और सभी गणमान्य लोगों का मुस्लिम भाईयों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस अवसर पर मास्टर भरतसिंह, बलजीत सिंह, राजकुमार चैंधरी, अर्जुन गौतम, योगेश गौतम, कुन्जी पटैल, उमेश सिसौदिया, कृष्णमुरारी कौशिक आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, शब्बीर खां, उस्मान खां, अंसार खां, शकील खां आदि उपस्थित थे।

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti