ई डिस्ट्रिक योजनान्तर्गत चयनित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों पायेंगे प्रशिक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने ई डिस्ट्रिक योजना के अन्तर्गत चयनित विभागीय कार्यालयों तथा तहसीलों एवं विभागों से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु तिथि तथा स्थान निर्धारित कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत मै0 ट्राइमेक्स आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड सर्विसेस लि0 द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है। सिस्टम इन्ट्रीग्रेटर संस्था द्वारा उक्त कार्य दिनांक 1 जुलाई 2015 से जनपद में प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 

दिनांक 1 जुलाई को कलेक्टेªट सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट, समस्त उप जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, सेवा योजना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव पंचायत, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मुख्य राजस्व लेखाकार, समस्त वासिल वाकी नवीस तथा समस्त रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार 1 जुलाई को 3 बजे से 6 बजे तक समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त पूर्ति निरीक्षक, समस्त उप निबन्धक, को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकिसा अधिकारी, समाज कल्याण, जिला पंचायत, जिला प्रोवेशन, विकलांग कल्याण, सेवा योजन, जिला पूर्ति अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद या पंचायत के कार्यालयों के आंशुलिपिक व इस योजना के लिये नामित प्रत्येक कार्यालय के दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 2 जुलाई को तहसील मथुरा सभागार में 10 बजे से 5 बजे तक तहसील व उससे सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी यथा राजस्व निरीक्षक, सहायक वासिल वाकी नवीस, अमीन, पेशकार, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास पंचायत अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 3 जुलाई को तहसील सभागार में 10 बजे से 5 बजे तक सदर तहसील के लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 4 जुलाई को तहसील छाता सभागार में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक तहसील एवं उससे सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी यथा राजस्व निरीक्षक, सहायक वासिल वाकी नवीस, अमीन पेशकार, ग्राम्य विकास अधिकारी तथा ग्राम्य विकास पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 6 जुलाई को 10 बजे से 5 बजे तक तहसील सभागार में सम्बन्धित सभी लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 8 जुलाई को तहसील माॅट सभागार में 10 से 5 बजे तक तहसील तथा उससे सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी यथा राजस्व निरीक्षक, सहायक वासिल वाकी नवीस, अमीन पेशकार, ग्राम्य विकास अधिकारी तथा ग्राम्य विकास पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 9 जुलाई को तहसील माॅट के सभागार में सम्बन्धित सभी लेखपालों को 10 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 10 जुलाई को तहसील महावन के सभागार में 10 बजे से 5 बजे तक विकास खण्ड के कर्मचारी यथा राजस्व निरीक्षक, सहायक वासिल वाकी नवीस, अमीन पेशकार, ग्राम्य विकास अधिकारी तथा ग्राम्य विकास पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कार्यक्रमक के तहसील स्तर पर सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को अनुश्रवण अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एंव कर्मचारियों को उक्त प्रशिक्षण नियत दिनांक व समय तथा स्थान पर पहुॅचने के निर्देश दिये है। अनुपस्थित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti