कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर एवं जनपद के आला अधिकारीगण
मथुरा। मण्डलायुक्त आगरा प्रदीप भटनागर ने इन्जीनियरिंग इण्डिया लि0 के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्लास्टिक के कचरे को तेल में परिवर्तित किया जा सकता है तो यह एक अच्छा प्रोजेक्ट है और प्रशासन इस पर सकारात्मक रूख अख्तियार करेगा। श्री भटनागर ने उक्त विचार आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में ई0आई0एल0 के प्रदर्शन के अवलोकन के बाद व्यक्त किये।
मण्डलायुक्त ने ई0आई0एल0 के प्रदर्शन को देखने के बाद कहा कि यदि ऐसा सम्भव है तो शहर को स्वच्छ करने का एक बेहतर तरीका है। ई0आई0एल0 के प्रतिनिधि जयन्त कुमार जोशी ने प्रदर्शन के दौरान मण्डलायुक्त को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत ई0आई0एल0 द्वारा प्लास्टिक के कचरे को तेल में परिवर्तित करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि यह कार्य ई0आई0एल0 अपने सी0एस0आर0 के अन्तर्गत करने का विचार कर रहा है। श्री जोशी ने बताया कि इसके अन्तर्गत शहर के प्लास्टिक कचरे को जगह 2 से बीन कर एक जगह इकटठा करके उसे तेल में परिवर्तित किया जायेगा। यह शहर से प्लास्टिक कचरे के निदान में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। ई0आई0एल0 द्वारा इस तरह के प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, उप जिलाधिकारी अन्जनी कुमार सिंह सहित अन्य उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।





