11 लाख की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास
मथुरा। उ.प्र. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने बसंत बिहार, अवधपुरी तथा श्यामकुंज काॅलौनीवासियों की विद्युत की परेशानी, बच्चों की पढ़ाई तथा रात में अंधकार एवं आए दिन इन काॅलौनी में विद्युत विभाग द्वारा छापा मारे जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अपनी क्षेत्रीय विकास निधि 2015-16 से बंसत बिहार, अवधपुरी में 11 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया तथा उसके उपरांत वह श्याकुंज काॅलौनी में 10 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्रीमाथुर ने कहा कि अब कोई भी काॅलौनिवासियों को विद्युत समस्या नहीं सहनी पड़ेगी तथा अब बच्चे रात को भी पढ़ सकेंगे। रात में सड़कों पर रोशनी रहेगी तथा अब कोई भी काॅलौनीवासियों को बिजली चुरानी नहीं पड़ेगी एवं सुख नींद सो सकेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सोहन सिंह सिसौदिया, नीलम कुलश्रेष्ठ, उषा माहौर, मीरा देवी, महाराज सिंह, लीला ठाकुर, बिहारी लाल, पप्पू फौजी, चै. रतन सिंह, रामभरोसी सिंह तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।





