दिनांक 17 जनवरी को रात्रि में राधारमण मन्दिर, वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात की। उन्होने माननीय मंत्री जी को आगामी होने वाले जल सत्याग्रह को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि राज्य सरकार मथुरा-वृन्दावन में यमुना किनारे समानान्तर नाले का निर्माण कर गंदगी को यमुना में जाने से रोकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने इसकी घोषणा भी कर दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके उपरान्त उन्होने श्रमदान के सहयोग से चैमुंहा ब्लाॅक के ग्राम सैनवां के श्याम कुण्ड के विषय में मंत्री जी को बताया और कहा कि यदि सरकार का सहयोग रहा तो ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवर ग्रामिणों के सहयोग से साफ कर दिया जायेगा। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य के लिए सरकार का पूरा सहयोग रहेगा, उन्होने कहा कि ‘‘मैं स्वयं जल्द सैनवां गाँव जाकर श्याम कुण्ड की सफाई में ग्रामिणों ने श्रमदान किया उन्हे सम्मानित करूँगा।‘‘ साथ ही उन्होने पर्यटन अधिकारी को निर्देश भी दिया कि वह सैनवां गाँव जाकर कुण्ड में और इसमें क्या-क्या हो सकता है और तुरन्त इसका प्रपोजल सरकार को भेजें। माननीय मंत्री जी यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को यमुना, कुण्ड-सरोवर के लिए विस्तार से बात करने एवं सहयोग के लिए लखनऊ आने का निमन्त्रण दिया।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गोपाल शर्मा उपस्थित थे।





