उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम की वार्षिक सामान्य बैठक सम्पन्न

किसानों को भण्डारण में  30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी- शिवपाल सिंह यादव

उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम की वार्षिक बैठक लेते सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम की वर्ष 2011-12 के सम्परीक्षित लेखों के सम्बन्ध में वार्षिक सामान्य बैठक (ए0जी0एम0) आयोजित की गयी। सहकारिता मंत्री के निर्देश पर निगम के संचालक मण्डल द्वारा इस वर्ष के लिये अपने दोनों अंशधारियों-राज्य सरकार तथा केन्द्रीय भण्डारण निगम को 20 प्रतिशत की दर से लाभांश घोषित किया गया। निगम के कार्मिकों को बोनस एक्ट की अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान भी किया गया है।

श्री यादव नंे कहा कि वर्तमान में निगम के भण्डारगृहों पर प्रदेश भर में कुल   35.22 लाख मै0टन भण्डारण क्षमता के गोदाम है जिनमें भारतीय खाद्य निगम, उर्वरक संस्थाओं, किसानों तथा विभिन्न प्रकार के अन्य जमाकर्ताओं के खाद्यान्न, उर्वरक, चीनी, सीमेन्ट आदि के सुरक्षित भण्डारण, परिवहन आदि की सुविधायें दी जा रही हैं। उन्होंनें कहा कि किसानों को भण्डारण शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री शैलेष कृष्ण एवं प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम श्री कृपा शंकर यादव एवं संचालक मण्डल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti